मोहे पनघट पे नन्दलाल छेड़ गयो रे
मोहे पनघट पे
हा....... मोरी नाजुक कलईयाँ मरोर गयो रे
मोरी नाजुक कलईयाँ मरोर गयो रे
मोहे पनघट पे
(कोरस) हो... मोहे पनघट पे नन्दलाल छेड़ गयो रे
मोहे पनघट पे
कंकरी मोहे मारी गगरिया फोर डारी
(कोरस) हाय गगरिया फोर डारी
कंकरी मोहे मारी गगरिया फोर डारी
(कोरस) हाय गगरिया फोर डारी
गगरिया फोर डारी,
हा ... मोरी सारी अनारी भिगोय गयो रे
मोरी सारी अनारी भिगोय गयो रे
मोहे पनघट पे
(कोरस) मोहे पनघट पे नन्दलाल छेड़ गयो रे
मोहे पनघट पे
नैनों से जादू किया जियरा मोह लिया
(कोरस) हाय जियरा मोह लिया
नैनों से जादू किया जियरा मोह लिया
(कोरस) हाय जियरा मोह लिया
जियरा मोह लिया
हा... मोरा घुंघटा नजरियों से तोड़ गयो रे
मोरा घुंघटा नजरियों से तोड़ गयो रे
मोहे पनघट पे २
मोहे पनघट पे नन्दलाल छेड़ गयो रे
मोहे पनघट पे
[जैसा मुगल-ए-आजम में लता मंगेशकर और समूह द्वारा गाया]
Tuesday, December 1, 2009
Tuesday, November 24, 2009
गुरुवाणी बोल : कोई बोले राम राम
कोई बोले राम राम कोई खुदाय,
कोई सेवे गुसैयां कोई अल्लाह
कारण करण करीम कृपा धार रहीम ।
कोई नावे तीर्थ कोई हज जाई
कोई करे पूजा कोई सिर नवाय ।
कोई पढ़े बेद कोई कथेब
कोई औढ़े नील कोई सफेद ।
कोई कहाये तुर्क कोई कहे हिन्दू
कोई बशाई भीसथ कोई सुरगी धू ।
कहू नानक जिन हुकम पसाथा
प्रभ साहिब का तिन भेद जाथा ।
कोई सेवे गुसैयां कोई अल्लाह
कारण करण करीम कृपा धार रहीम ।
कोई नावे तीर्थ कोई हज जाई
कोई करे पूजा कोई सिर नवाय ।
कोई पढ़े बेद कोई कथेब
कोई औढ़े नील कोई सफेद ।
कोई कहाये तुर्क कोई कहे हिन्दू
कोई बशाई भीसथ कोई सुरगी धू ।
कहू नानक जिन हुकम पसाथा
प्रभ साहिब का तिन भेद जाथा ।
फेडोरा / उबुन्टु डीवीडी में हिन्दी उपलब्धता [Fedora / Ubuntu DVD Hindi Support]
कुछ दिन पहले एक साथी की समस्या सुलझाते हुए काम की चीज मिली, आप लोगों के साथ बाँटना चाहूँगा।
उसके कस्बे में इंटरनेट की सुविधा नहीं है।
अगर फेडोरा या उबुन्टु को डीवीडी से लोड करें तो हिन्दी भाषा चुनने के लिए इंटरनेट की आवश्यकता नहीं पड़ती।
इंटरनेट की बाध्यता सीडी के साथ ही है।
ज्ञात हो कि PCQuest magazine हर छह महीने में एक बार फेडोरा की डीवीडी निकालता है (सिर्फ १००/- में)। शायद दिसंबर में भी आएगी version १२ के साथ।
सुरेश
Wednesday, September 30, 2009
मेरा कंम्प्यूटर ऊबुन्टू लिनक्स के साथ
लिनक्स से मेरा पहला परिचय 1998 का है, तब मैं इंजीनियरिंग का छात्र था। मैंने अपने हाथ से जोड़कर कंम्प्यूटर बनाया था अपने घरेलू इस्तेमाल के लिए। सारे पुर्जे जोड़ने के बाद कंम्प्यूटर तो बन गया फिर समस्या थी उस पर साफ्चवेयर चलाने की। मुंबई के फोर्ट इलाके से खरीदी Windows 98 की सीडी से जब कंम्प्यूटर शुरू करना चाहा तो पता चला कि सीडी Bootable नहीं है। सीडी बेचने वाले की धोखाधड़ी को जानकर माथा पकड़ लिया। फोर्ट इलाका मेरे घर से काफी दूर भी तो था। पूरा दिन लग जाता वापस जाकर सीडी बदलने में।
खैर, भाग्य में कुछ और लिखा था।
लिनक्स से मेरी मुलाकात हुई रेलवे स्टेशन के बुकस्टाल पर। PCQuest पत्रिका के संस्करण के साथ Redhat Linux 5.2 की सीडी मिल रही थी 100/- रुपए में। मेरी जेब के लिए यह खर्च भारी था और मैं सोच में पड़ गया था। मेरी मितव्ययता, विवेक और पत्रिका के कवर पर उपलब्ध सीमित जानकारी का संघर्ष शुरु हो गया।
'एक रुका हुआ फैसला' ही बन जाता लेकिन मेरे गंतव्य की लोकल आ गयी और मैंने दुकानदार को नोट पकड़ा दिया। फिर तो ट्रेन का सफर पन्ने पलट कर यह तय करने में बीत गया कि मैंने गलत निर्णय नहीं लिया है और यह सीडी ठीक ठाक है और Bootable भी है। पत्रिका में कुछ चित्र भी थे जिन्हे देख कर लगा कि graphics और Audio भी चल जाएगा।
कुछ दिनों की मेहनत और Trial and error से मेरे कंम्प्यूटर पर लिनक्स चल पड़ा।
फिर तो Linux kernel, gcc compiler आदि के साथ मेरी जान पहचान बढ़ती गई। आज मैं आफिस में दिनभर इन्हीं का प्रयोग करता हूँ।
ऐसा नहीं कि यह सफर आसान था। इसमें कई उतार चढ़ाव आए। पता चला कि मेरा sound card, CD writer लिनक्स में काम नहीं करते। और कई गेम्स भी नहीं चलती। थक हार कर Windows भी डाल लेता था, Dual-boot बना कर काम करता था। हाँ, लिनक्स से जुड़ा अवश्य रहा।
अब वह हाथ से बनाया कंम्प्यूटर एक पुराने बक्से में पड़ा है और दो लेपटापों का प्रयोग करता हूँ। 2007 में मैंने Windows XP Home का 3500/- का लाइसेंस भी खरीदा एक लेपटाप के लिए।
फिर 2008 में ऊबुन्टू लिनक्स 8.04 को ट्राई किया और आश्चर्य अब sound card और DVD-writer भी काम करने लगे। अब मेरे दोनों लेपटाप पर ऊबुन्टू है और मेरी दोस्ती गाढ़ी हो गई है।
अब देख रहा हूँ कि HCL और Dell ने ऊबुन्टू लिनक्स के साथ भारत में कंम्प्यूटर बेचना शुरू कर दिया है। अब तो मैं इसका परिचितों में इसका प्रचार भी करता हूँ।
कुछ दिन पहले कुछ वयस्क लोगों को कंम्प्यूटर सिखाने का मौका मिला और हैरान रह गया कि ऊबुन्टू, ओपनआफिस और फायरफाक्स को सीखना कितना आसान हो गया है।
आम भारतीय के लिए ईमानदारी से साफ्टवेयर करने का आसान तरीका उपलब्ध हो ही गया।
मुड़ कर देखता हूँ तो सोचता हूँ कि लिनक्स में Virus क्यों नहीं लिखे जाते तो सोचता हूँ कि यहाँ मुक्त स्रोत रहने की वजह से Programmers को हाथ की खुजली मिटाने के पर्याप्त मौके जो मिल जाते हैं :-)

Friday, June 26, 2009
D : New entrant in Systems Software Arena
With appearance of C++ on computing scene (1983) Object Oriented Programming features became available and raised this project size limits to higher levels. C++ added more design and structure to programs and enabled programmers to succeed in big projects with lesser effort.
Further increases in complexity of projects have brought virtual machine based platforms like (Java and .NET). These languages brought automatic memory management and avoidance of pointers and are successful in application programming. These language realizing the problems and ugliness of C++ syntax have done a lot of clean up in language design and keep improving to suit developer needs.
Till now these language features, advancements and cleanups had been missing from systems programming, because virtual machines are not suitable for system programming. The scene is changing now with appearance of a new systems programming language named 'D' [1]. D has consolidated the good features of C, C++, Java and C# etc to provide a clean syntax.
Some of the most useful features of 'D' which C/C++ programmer would like [3]:
- Single inheritance with support for interfaces. Interfaces add clarity to class design.
- Both automatic and manual memory management available side by side. This permits faster application development.
- Array bounds checking is in-built. This would reduce number of 'long mysterious debugging sessions'.
- Removal of header files and preprocessor directives (macros)
- Removal of 'virtual' keyword, forward declarations etc. These are things which don't add value to software but are there to keep compilers happy.
- Function argument marking - in, out etc. This simplifies API interfaces.
- Unicode support in strings, for ASCII data char arrays are available.
There are two compilers available for D - GCC front end (gdc) and Digital Mars (dmd).
If you are wondering whether it can challenge C and C++ on their home ground i.e. speed, surprise!!! It runs shoulder to shoulder with C and C++ [2].
The language has a growing community which is developing standard libraries and tools. The parallels of – C standard library, STL and Boost libraries are already available as Phobos and Tango library.
This newcomer language has another special significance because that it has not started in software labs of any big company but rather in Open Source community.
References:
[1] Wikipedia entryhttp
[2] Performance results
Key to understanding these figures is that under the hood - gcc, g++ and gdc compilers use same GCC back-end for code generation.
[3] D feature set and comparison
Labels:
C,
C++,
D,
embedded systems,
programming
Wednesday, June 24, 2009
हिंदी पठन और लेखन : भाग 2
विंडोज XP को हिंदी भाषा में प्रयोग करने के लिए हिन्दी इंटरफेस पैक (Windows® XP हिंदी Interface Pack)बहुत ही बढ़िया चीज है।
मुख्य बटन पर Start के बजाय प्रारंभ देखने का आनंद ही कुछ और है।
इसे पाने के बारे ज्यादा जानकारी यहाँ से प्राप्त की जा सकती है।
http://www.microsoft.com/downloads/details.aspx?displaylang=hi&FamilyID=0db2e8f9-79c4-4625-a07a-0cc1b341be7c
अगर आपका विंडोज सत्यापित न हो सके (सबके पास तो इंटरनेट नहीं होता) तो यह आजमाएँ:
http://epandit.wordpress.com/2006/11/21/windows-xp-%E0%A4%B9%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A5%80-interface-pack-lip/
महोदय नें हर तरह से डाउनलोड की जानकारी दे रखी है :)

Friday, June 5, 2009
Reading Source Code : Best tools available
I explored this GUI wrapper for cscope. I am using it to read Linux kernel sources.
The tools looks very promising. It has useful features like :
1. all cscope operations
2. Concept of project open/close etc, file/folder selection
3. Call graph and navigation
4. Multi-color syntax highlight
It can open a chosen file in any editor - vim, kate etc.
See a snapshot below.
[Click on the picture to enlarge]
Pros:
Memory consumption is low and speed is good.
Folding- code, comment, function.
Bookmarks
Its free and open source.
Cons: The two features I found missing (compared to SourceInsight(windows only)) are:
- rich coloring of syntax (global / local symbols),
- zero effort navigation (automatic preview of symbol definition, easy jump to symbol in another window).
- catching duplicate symbols definition/declarations etc.
Its the best tool on Linux. For windows I find SourceInsight good option(available for 30-day trial).
Reading source is fun :)
PS: Currently only one developer is maintaining KScope code. If you have time to spare and want to do something cool, pitch in. This tool is made in wonder world of Qt/C++.

code browser,
programming,
Source Code
Subscribe to:
Posts (Atom)